नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक हुई।
बैठक में पिछले माह की 45 शिकायतों की आख्या पढ़कर सुनाई गई। नगर निगम की आख्या गुणवत्तापूर्ण न होने पर उसे वापस कर दिया गया। इस बार किसान दिवस में 22 नई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। पिछले माह की कई शिकायतों की आख्या न भेजने वाले विभागों को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, पीडी डीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।


