नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज परिवार परामर्श केंद्र, मेरठ में वैवाहिक विवादों को लेकर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
काउंसलर्स और प्रभारी ने दोनों पक्षों को सुनकर गहन काउंसलिंग के जरिए मतभेद दूर किए। काउंसलिंग के बाद 8 दंपतियों में आपसी सहमति से समझौता हो गया और वे फिर से साथ रहने को राजी हुए। इसके अलावा 15 पत्रावलियां बंद की गईं, जबकि शेष मामलों में अगली तारीख दी गई।


