HomeUncategorizedकैली गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमडी भीड़

कैली गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमडी भीड़

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल, द्वारा हापुड रोड स्थित कैली गाँव मे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कैली -2 निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ शिवानी अग्रवाल (असिस्टेंट मैनेजिंग डायरेक्टर एनसीआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस मेरठ) के कर कमलो के द्वारा द्वारा किया गयाद्ध

इस अवसर पर डॉ डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रों में संकल्प लिया था कि समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सा कैंप लगाया जाना जरूरी है, आज सेवा और चिकित्सा सर्वोपरि अभियान के अंतर्गत निशुल्क कैंप की शुरुआत की गई है, कैंप के दौरान बीपी, शुगर, खून की जांच, दांतों की जांच, सहित विभिन्न जांच की गई, इस अवसर पर 200 से अधिक महिला पुरुषों व बच्चों ने लाभ उठाया।

चिकित्सा कैंप के दौरान मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली, इस अवसर पर डॉ राजकुमार बजाज, डॉ साक्षी सरावत, डॉ अमायरा, डॉक्टर ओकेश अंसारी, डॉ ऋषि, डॉक्टर महिमा, डॉक्टर प्रसंक नर्सिंग स्टाफ शिवानी, दीपिका, पूजा, फार्मासिस्ट सौरभ, रितु प्रेम त्यागी, सुरेंद्र त्यागी,मंजीत सैनी, प्रमोद त्यागी, ग्राम प्रधानपति विजेंद्र, बृजेश त्यागी और राजकिशोर त्यागी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments