
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से बुधवार को प्यारे लाल शर्मा स्मारक भवन में आजाद हिंद सरकार के 84वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी व समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट आर. माधवन पिल्लई (से.नि.) व मुख्य वक्ता इतिहासकार प्रोफेसर कपिल कुमार ने सभा को संबोधित किया। महामंत्री अरुण जिंदल व बी.एन. पाराशर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अरुण जिंदल ने किया।प्रो. कपिल कुमार ने कहा कि नेताजी को फासीवादी व तानाशाह बताना गलत है। उन्होंने नेताजी के संघर्ष और उनके विरुद्ध हुए षड्यंत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वायसराय की रिपोर्ट के आधार पर अंग्रेजों ने 1945 में ही भारत छोड़ने की योजना बना ली थी।

लेफ्टिनेंट पिल्लई ने नेताजी के साथ बिताए पल साझा किए और ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ गीत गाकर जोश भर दिया। अजय गुप्ता ने नेताजी के योगदान पर फिल्म बनाने की मांग की। अंत में अरुण जिंदल ने धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में अरुण वशिष्ठ, डा. सरिता त्यागी, पी.एन. पालीवाल, अलका चौहान, गिरीश शुक्ला, अजय तोमर, अवधेश त्यागी, रजनीश त्यागी, बी.एस. पाराशर, डा. विष्णु गोयल, रामकिशन सहित कई लोग उपस्थित रहे।


