
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। देहलीगेट पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नील की गली, सर्राफा बाजार स्थित खिलौनों के गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने 35 कार्टन व प्लास्टिक के कट्टों में रखे अवैध पटाखे बरामद किए। मौके से सुमित अग्रवाल उर्फ हनी (38), निवासी देवपुरी, थाना रेलवे रोड को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना देहलीगेट में मु0अ0सं0 201/2026 धारा 125/288 बीएनएस व धारा 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, अंकित वर्मा, दीपक जायसवाल, लोकेश प्रताप, कांस्टेबल नीरज यादव, मजहर हुसैन और अमित कुमार शामिल रहे।


