नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: थाना जानी पुलिस ने सरकारी पानी के ट्यूबवेल में नकबजनी कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे अभियुक्तों को पीछा कर पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 1. साबिर पुत्र जुल्फिकार, 2. कार्तिक उर्फ मुत्तू पुत्र बिट्टू, 3. सादिक उर्फ लल्लू पुत्र शौकीन और 4. काले उर्फ अलीजान पुत्र यासीन बताए गए हैं। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से अभियुक्त साबिर के दाहिने पैर में चोट आई।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर तार, चोरी के उपकरण, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


