नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (SCRIET) में आयोजित ‘रोबो एसेंड’ पीयर-टू-पीयर लर्निंग कार्यशाला के तीसरे और चौथे दिन रोबोटिक्स एवं चिप तकनीक से संबंधित सत्र आयोजित किए गए। तीसरे दिन छात्र वक्ता रविंद्र नाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स में उपयोग होने वाले मूलभूत घटकों की जानकारी दी। वहीं, चौथे दिन ‘स्टोरी ऑफ चिप’ विषय पर आयोजित सत्र में चिप तकनीक और उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. शिवम गोयल, इंजी. प्रवीण कुमार एवं श्री पीयूष बत्रा का सहयोग रहा। छात्र आयोजन टीम में अनन्या, ऋतिक कुमार अग्रहरी, शिखर तिवारी, सत्यम कुमार और प्रखर गंगवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। दोनों दिनों के सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहे। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, आपसी सहयोग और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है।


