विश्वास राणा
नित्य संदेश, मेरठ। ए टू जेड कॉलोनी मोदीपुरम के क्लब में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुंदर पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा दी गई ऊर्जावान डांडिया प्रस्तुतियां रहीं। सभी सदस्यों ने डांडिया की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरा वातावरण खुशी और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ए टू जेड फन क्लब के व्यवस्थापकों पूजा मेहता, कविता चौधरी, स्नेहा यादव, रितु स्वामी, आभा अहलावत एवं अंजू नेहरा का विशेष योगदान रहा।


