HomeUncategorizedSCRIET में भजन संध्या, भक्ति संगीत से भक्तिमय हुआ अटल ऑडिटोरियम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) के अटल ऑडिटोरियम में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की सुमधुर भजन प्रस्तुतियों से पूरा सभागार भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग हैं। भजन और संगीत मन को शांति प्रदान करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें सांस्कृतिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ. दिव्या शर्मा ने कहा कि भजन संध्या जैसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है। आयोजन के सफल संचालन में डॉ. दीपक शर्मा और डॉ. गौरव त्यागी का विशेष योगदान रहा।

भजन संध्या में प्रताप, अदिति, अवि, सलोनी, कुश, तन्मय, दिव्यांश, अभिख्या, सिद्धांत और अभय ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अदिति ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर निधि भाटिया, कंचन वर्मा, अर्पित छावड़ा सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments