नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कल 23 अक्टूबर को होगा। इसके लिए आज आईटीआई साकेत से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की मौजूदगी में हुई। मतदान के बाद मतगणना 27 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में होगी। अधिकारियों ने सभी मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


