नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की होने वाली “वोट बचाओ-देश बचाओ” रैली को सफल बनाने के लिए मेरठ कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को प्रहलाद वाटिका स्थित कांग्रेस कार्यालय में AICC पर्यवेक्षक अनंत दहिया की मौजूदगी में बैठक हुई।
बैठक में मेरठ से 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की और संचालन प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा का संकल्प है। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ कांग्रेस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।
बैठक में राकेश सिंह, अवनीश काजला,जाहिद अंसारी,धूम सिंह गुर्जर, सलीमुद्दीन शाह,डॉ. कर्मेंद्र सिंह, तेजपाल डाबका , सत्य प्रकाश शर्मा , शाहनवाज कुरैशी, जवाहर सिंह, सचिन शर्मा, नरेश नेगी, राजू मैरल, विजय चिकारा, अनिल अरोड़ा, अविनाश पवार, पीयूष रस्तोगी, निसार अब्बासी, उदयवीर त्यागी, पीटर हैरिसन, डॉ. अजय शर्मा, बबिता गुर्जर, रीना शर्मा, रवनीश कुमार एवं रमाकांत शर्मा, संजय वर्मा, नासिर त्यागी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


