HomeUncategorizedमुरादाबाद में एनवायरमेंट क्लब सम्मानित

मुरादाबाद में एनवायरमेंट क्लब सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

मुरादाबाद। परिवर्तन दा चेंज एनजीओ के दसवें स्थापना दिवस समारोह में एनवायरमेंट क्लब को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मृणाली जोशी आईएएस ने क्लब को यह सम्मान प्रदान किया। क्लब बीते 10 वर्षों से मेरठ व एनसीआर में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी मृणाली जोशी ने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु युवाओं द्वारा कर्मठता से किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि जागरूक जेनजी का प्रत्यक्ष उदाहरण एनवायरमेंट क्लब है।इस अवसर पर क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने परिवर्तन एनजीओ के संस्थापक कपिल कुमार को धन्यवाद दिया।

सम्मान लेने पहुंची टीम में सावन कनौजिया, समन्वयक अभिषेक पालीवाल, उत्कर्ष शर्मा, प्रियांशु पत्रेवाल, सचिन यादव, अनमोल मित्तल व वंश जैन शामिल रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments