HomeUncategorizedडिफेंस एंक्लेव से जोनल कार्यालय व वाहन डिपो हटाने की मांग पूरी,...

डिफेंस एंक्लेव से जोनल कार्यालय व वाहन डिपो हटाने की मांग पूरी, अमित अग्रवाल बोले—जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव, वार्ड-21 में निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। नगर निगम ने सामुदायिक केंद्र से जोनल कार्यालय और पार्क से वाहन डिपो हटाने की दिशा में कदम उठाया है।

विधायक अमित अग्रवाल के प्रस्ताव पर पहाड़ी कासमपुर में नए जोनल कार्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं वाहन डिपो को नंगलाताशी डिवाइडर रोड स्थित पानी की टंकी परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है।कोरोना काल से सामुदायिक केंद्र का उपयोग जोनल कार्यालय और पार्क का उपयोग वाहन डिपो के रूप में हो रहा था, जिससे पूर्व सैनिकों सहित कॉलोनीवासियों को असुविधा थी। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

इस पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार सहित ए.के. कौशिक, सुदेश राणा, विजय हिंदुस्तानी, ऋषि पाल मलिक, डी.एस. मलिक, चमन गिरी, राजदीप गुप्ता, लवली भारद्वाज, विपिन सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments