
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी/महोत्सव 2026-27 के तहत गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय सरदार वल्लभभाई पटेल मोदीपुरम में कार्यक्रम आयोजित हुए। दोपहर 2 बजे मोमबत्ती निर्माण वर्कशॉप प्रोफेसर डॉ. रश्मि द्वारा कराई गई, जिसमें आमजन ने भाग लिया।
शाम 6 बजे खादी फैशन-शो का आयोजन
डीएसएस मार्केटिंग इवेंट कंपनी आगरा के कोरियोग्राफर सुजल जैन और कोऑर्डिनेटर एकता जैन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी भराला, सदस्य उप्र राज्य महिला आयोग की उपस्थिति में मॉडल्स ने रैंप-वॉक से दर्शकों का मन मोहा। दिल्ली व आगरा की मॉडल्स ने भी भाग लिया।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य खादी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, कारीगरों को प्रोत्साहित करना और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


