
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में रामलीला कमेटी द्वारा भरत मिलाप का मंचन धूमधाम से किया गया। हनुमान जी का डोला सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से सुभाष बाजार, तहसील, गुदड़ी बाजार, बजाजा, सर्राफा होते हुए अनाज मंडी पहुंचा।
भरत जी का जुलूस अनाज मंडी से कबाड़ी बाजार होते हुए शारदा रोड पहुंचा, वहीं राम, सीता व लक्ष्मण का जुलूस शिव मंदिर पंजया से शारदा रोड पहुंचा, जहां भरत मिलाप संपन्न हुआ। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राकेश गौड़, अध्यक्ष विनीत गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत गर्ग, महामंत्री अतुल दीक्षित, कोषाध्यक्ष अमन सिंघल, संयोजक प्रवीण कुमार और मार्गदर्शक टी.सी. शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में कमल दत्त शर्मा, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और मुकेश सिंघल रहे। पूरे मार्ग में फूलों की वर्षा, आतिशबाजी और जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल बबलू, आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति, राकेश शर्मा, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल, अनिल वर्मा सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।


