
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम नगर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना लोहियानगर के 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त खालिद को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना लोहियानगर पर दर्ज मु0अ0सं0 598/2026 धारा 310(2)/61(2)/317(3) बीएनएस और मु0अ0सं0 580/2026 धारा 310(2)/61(2) बीएनएस में वांछित खालिद पुत्र मेहरबान मलिक निवासी आरिफ कबाड़ी वाला के पास, वेस्ट विनोद नगर, शकरपुर बरमाद, ईस्ट दिल्ली, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से मेरठ आ रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष परतापुर अजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काशी टोल के पास घेराबंदी कर खालिद को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष शर्मा प्रभारी स्वाट टीम नगर, उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना लोहियानगर, उ0नि0 अजय प्रकाश, उ0नि0 आलोक कुमार सरोज, उ0नि0 गिरीश यादव, उ0नि0 फहद जफर, का0 लोकेश कुमार, हे0का0 ब्रह्मजीत सिंह, का0 हरकेश गुर्जर और रि0का0 नवीन शामिल रहे।


