
नित्य संदेश ब्यूरो
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में दैनिक जनवाणी के पत्रकार नसीम अहमद की मौत के मामले में ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन भारत की हापुड़ इकाई ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसियेशन ने व पत्रकारों ने मांग की हैं कि दिनांक 18 अक्टूबर को हापुड़ देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित गिरधारी नगर पीर के पास दशहरे के विज्ञापन के सिलसिले में पहुंचे पत्रकार नसीम अहमद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। संगठन ने मांग की हैं कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद नसीम अहमद की मौत हो गई। घटना को पत्रकारिता जगत के लिए गंभीर और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए पत्रकारों ने रोष जताया हैं।

पत्रकारों व गापा ने सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही महिला के साथ सी सी टी वी कैमरे में छेड़छाड़ व जबरदस्ती हाथ पकड़ कर खींचकर ले जाने की रिकॉर्डिंग होने की तहरीर पर और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में अलग मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी।
ज्ञापन में मृतक पत्रकार के परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा, बेटी की आगामी शादी का खर्च सरकार द्वारा उठाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने, आरोपियों से जुड़े कार्यालय व गोदाम पर नियमानुसार कार्रवाई तथा हापुड़ नगर में नसीम अहमद के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग उठाई गई।

इस मौके पर ममता शर्मा , मुरलीधर शर्मा, मोहम्मद हाशिम, हामिद खान, गुलफाम सैफी हापुड़, गुलफाम सैफी अटूटा, लोकेश शर्मा, चेतन कुमार, जितेंद्र कुमार, शराफत सैफी, नदीम नक़वी, आबिद हुसैन, डॉ. पीतम सिंह, आरिफ अली, आरिफ़ मसूदी, शमशाद अली, सलमान खान, अरुण बेनीवाल, जितेंद्र कुमार , डॉक्टर पीतम सिंह आदि मौजूद रहें।


