HomeUncategorizedअलीपुर में सपा का PDA गोस्वामी समाज सम्मेलन, शाहिद मंजूर बोले- 2027...

अलीपुर में सपा का PDA गोस्वामी समाज सम्मेलन, शाहिद मंजूर बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम अलीपुर में समाजवादी पार्टी का PDA गोस्वामी समाज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज को सपा से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि सपा ने हर वर्ग को सम्मान दिया है। भाजपा सरकार पर जाति-धर्म की राजनीति करने और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि सपा जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती, सभी वर्गों का सम्मान करती है। जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है।

आयोजक दीपक गिरी व मोहित गिरी ने मुख्य अतिथि को तुलसीदास का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सूरज गिरी ने की, संचालन मुकेश गिरी ने किया।इस दौरान शमश परवेज, डॉ. वीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद त्यागी, दीवान गिरी, रिंकू प्रधान, दुष्यंत त्यागी, नवाजिश, नौशाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments