
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। सर्व मराठी भाषीय सोशल एंड कल्चरल सोसायटी के सफल मेगा इंवेंट ‘जत्रा मराठी वारसा फेस्टिवल-2026′ का तीसरे दिन सांस्कृतिक आयोजन के साथ समापन हो गया। सर्व मराठी भाषीय सोशल एंड कल्चरल सोसायटी के मेगा इंवेंट ‘जत्रा मराठी वारसा फेस्टिवल-2026 के तीसरे दिन भी पूर्ण उत्साह का माहौल रहा। हजारों लोगों ने ‘जत्रा‘ में पहुंचकर महाराष्ट्र की संस्कृति, लोककला के साथ-साथ मराठी व्यंजनों का जमकर स्वाद लिया। रात्रि आठ तक जत्रा में भीड़ हो चुकी थी जो रात 12 बजे तक डटी रही।
आयोजक स्वाति युवराज काशिद ( अध्यक्ष, सर्व मराठी भाषी संघ) ने बताया कि जत्रा में दोपहर 2 बजे से ही शुरू कर दिए गए थे, जो आधी रात बाद भी चलते रहे। सन्डे ‘जत्रा‘ में लोगो का उत्साह देखने लायक था, अंतिम दिवस होने की वजह से भारी संख्या में लोग जुटे…सुबह से मौसम साफ था कार्यक्रम के साथ ही स्टाॅल पर भीड़ बनी रही। लोगों ने न केवल खुलकर व्यंजनों का लुफ्ट उठाया वहीं मराठी कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी करीब से देखा। जत्रा को आम शहरियों की तरफ से भरपूर प्रतिसाद मिला है।
गोंढल एवं लावणी ने बंधा समा….
महाराष्ट्र से आएं लोकनृत्य लावणी के करीब एक दर्जन कलाकारों ने तीसरे दिन खूब समां बांधा। कार्यक्रम की शुरूआत दूसरे दिन भी गणेश वंदना से हुई और जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता गया, दर्शक और कलाकार दोनों ही एक दूसरे के लय में बंध से गएं। महाराष्ट्र के कलाकारों ने कभी गायन तो स्वाति पुणेकर ने लावणियों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा। इस दौरान अनेक प्रस्तुतियां जिसमें श्रावनी बड़े ने एक शानदार लावनी की प्रस्तुति दी।


