HomeUncategorizedप्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 735 विद्यार्थियों की सहभागिता, 71 शिक्षकों का...

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 735 विद्यार्थियों की सहभागिता, 71 शिक्षकों का सम्मान

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भैयाजी दाणी सेवा न्यास (सेवा भारती मालवा प्रांत) एवं माँ नर्मदा फाउंडेशन, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में विकासखंड इंदौर के 71 विद्यालयों के कुल 735 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, वहीं 71 शिक्षकों का भी सम्मान कर उनके शैक्षणिक योगदान एवं समर्पण का अभिनंदन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देना, उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के महत्व को सुदृढ़ करना रहा।

समारोह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में प्रत्येक विद्यालय से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं में प्रत्येक विषय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की व्यवस्था रखी गई। साथ ही, विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 71 शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री राव उदय प्रताप सिंह, विशेष अतिथि के रूप में इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं क्षेत्र राउ विधायक श्री मधु वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद् श्री अनिल मदान, मुख्य वक्ता के रूप में जनजाति विकास मंच मालवा प्रांत के संयोजक श्री रूपसिंह नागर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सहकारिता समिति, इंदौर के संचालक श्री सोहनलाल परमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों रवि भाटिया एवं हंसराज पटेल ने आयोजन की जानकारी साझा करते हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के उद्देश्य, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता तथा शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के निर्माण में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मंच संचालन सुश्री सुनयना शर्मा जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में श्री हरीशचंद्र उपाध्याय जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

सेवा भारती मालवाप्रान्त सचिव स्वप्निल फरकिया जी ने सेवा भारती का परिचय दिया साथ ही कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वहीं शिक्षकों का सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

भैयाजी दाणी सेवा न्यास एवं माँ नर्मदा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह समारोह शिक्षा, संस्कार एवं सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल |

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments