HomeUncategorizedराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रान्त के इन्दौर विभाग का शताब्दी वर्ष समापन...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रान्त के इन्दौर विभाग का शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम

  • “चरैवेति-एकत्रीकरण”कल सायं 4:30 से डेली कॉलेज में आयोजित होगा

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के वर्ष पर्यन्त आयोजित अनेक कार्यक्रमों की अंतिम श्रृंखला में समारोप कार्यक्रम के रूप में “चरैवेति एकत्रीकरण” बुधवार को डेली कॉलेज में सायं 4:30 से आरंभ हुआ।

इन्दौर महानगर एवं महू ग्रामीण से सभी सक्रीय स्वयंसेवक इस आयोजन में सम्मिलित हुए। इसके माध्यम से स्वयंसेवक एवं समाज हेतु निरंतर राष्ट्र कार्य में कार्यरत रहने का संदेश दिया। राष्ट्र प्रथम,संगठित समाज तथा समरस समाज का उद्देश्य लेकर प्रत्येक भारतीय को भारत हित का चिंतन करते हुए व्यक्तिगत संकल्प लेकर अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य भाव का जागरण व अनुपालन करने का संदेश इस आयोजन का उद्देश्य है।

शताब्दी वर्ष के समापन के उपरान्त स्वयंसेवक व समाज नयी उर्जा के साथ पुनः राष्ट्र निर्माण के कार्य में नयी शताब्दी में भी सक्रीय रहकर कार्यरत रहें।इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक व्यायाम योग का प्रदर्शन करेंगे तथा चरैवेति चरैवेति – सामुहिक गीत लेंगे।

इन्दौर विभाग द्वारा विगत एक वर्ष में शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण भी प्रस्तुत होगा। कार्यक्रम में बौद्धिक उद्बोधन भी होगा।

इस प्रकट कार्यक्रम के दर्शनार्थ समाज का प्रबुद्ध वर्ग भी उपस्थित रहेगा।इस कार्यक्रम हेतु विगत एक माह से स्वयंसेवक परिश्रम पूर्वक तैयारी कर रहे हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments