HomeUncategorizedपरिवार परामर्श केंद्र में 5 वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण

परिवार परामर्श केंद्र में 5 वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तथा पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र मेरठ में कुल 100 पत्रावलियां काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

गहन काउंसलिंग के माध्यम से वैवाहिक विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। कुल 100 पत्रावलियों में से 5 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से साथ रहने का समझौता कराया गया। इसके अतिरिक्त 17 पत्रावलियां बंद की गईं तथा 78 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत की गई। परिवार परामर्श केंद्र मेरठ द्वारा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments