
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 5 रन से मैच जीताद्ध
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम 18 ओवर में 156 रन ही बना सकी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल किकेट टूर्नामेंट में अंडर 14 वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर गुरचरण सिंह शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


