
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं चेकिंग व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


