
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज लालकुर्ती सहित कई केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


