HomeUncategorizedश्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में राष्ट्रीय एकता के ब्रांड एम्बेसडर, लौह पुरूष भारत...

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में राष्ट्रीय एकता के ब्रांड एम्बेसडर, लौह पुरूष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयन्ती पर ’’एक भारत- श्रेष्ठ भारत’’ के तहत ’’नक्सल मुक्त भारत’’ विषय पर संगौष्ठी

विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में अखण्ड भारत के शिल्पकार, भारत रत्न, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयन्ती पर ’’एक भारत- श्रेष्ठ भारत’’ के तहत ’’नक्सल मुक्त भारत’’ विषय पर संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से पधारे शिक्षाविदो/साहित्यकारो ने एक सुर में सरदार पटेल को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुए टुकड़ो में छिन्न-भिन्न भारत को एक तिरंगे के नीचे लाने एवं अखण्ड भारत बनाने में उनके योगदान को अतुल्यनीय बताते हुए उनको ’’आधुनिक अखण्ड भारत’’ का ’’शिल्पकार’’ करार दिया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के पटेल सभागार में लौह पुरूष वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती पर ’’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, प्रतिकुलपति डाॅ0 मानस रंजन, विख्यात महाकवियत्री डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि बाते चाहे आजादी की जंग की हो या आजाद भारत की, लौहपुरूष सरदार पटेल ने जहाँ आजादी के लिए अंग्रेजो को खदेडने का काम किया, वही दूसरी ओर 562 टुकडो में बटे देश को एकीकृत कर तिरंगे के नीचे लाकर खडा कर दिया। उनकी दृढ निश्चयता, अनुशासन एवं चरित्र उन्हे सबसे महान एवं सर्वश्रेष्ठ बनाता है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि यदि भारत का युवा सरदार पटेल के आदर्शो को आत्मसात कर ले, तो भारत को फिर से विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज हम सभी उनके आदर्शो एवं सिद्धान्तो पर चलने की शपथ एवं संकल्प लेते है। उन्होने कहा आज बदलता भारत इतना शक्तिशाली है कि हमें चीन, अमेरिका किसी से कोई भी भय नहीं है, लेकिन देश के अन्दर पनप रहे नक्सलवाद को खत्म करना होगा।


सरदार पटेल जी की 151वीं जयन्ती पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी को कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ0 यतीन्द्र कटारिया, प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ0 एस0आर0 मालू आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर एकेडमिक प्रो0 राजेश सिंह, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 बबीता, डाॅ0 ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 अश्वनी सक्सेना, डाॅ0 अनिल जायसवाल, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 माता प्रसाद, डाॅ0 श्यामलाल, डाॅ0 धीरज दुबे, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments