
नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के निर्देश पर आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहीद दिवस पर 24 अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
मेरठ कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि मेरठ सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान जीतू सिंह नागपाल भी साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना से मुलाकात की।
विनोद सोनकर ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सेवा है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. द्वारा रक्तदाता सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में अरविंद त्यागी, अनिल प्रेमी, सरताज चौधरी, राहत अली, पवन थापा, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।


