HomeUncategorizedजनगणना 2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

जनगणना 2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के तत्वावधान में विकास खंड सभागार में जनगणना प्रगणकों का जनगणना 2026 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण करके किया।

इस मौके पर उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के पूर्ण निष्पक्षता के साथ जनगणना करें और पूरी ईमानदारी लग्न से कार्य को पूर्ण करें यही कामना करते हैं वहीं नगर से स्वच्छ भारत मिशन के नगर के ब्रांड एम्बेसडर विष्णु अवतार रुहेला ने संचालन करते हुए जनगणना 2026 के दूसरे चरण के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि जनगणना केवल लोगों की संख्या गिनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, योजना निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण आधार है यह जनगणना 1 दिसम्बर से 4 जनवरी तक घर घर जाकर की जायेगी।

मास्टर ट्रेनर मृत्युंजय वशिष्ठ एवं पुलकित गोयल ने सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमे छवि त्रिपाठी, अशोक कुमार, पंकज गोयल, रेखा यादव, मुकेश कुमार, लीना प्रदीप आदि ने विशेष जानकारी प्राप्त किया वहीं वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, अजय गुप्ता, पवन त्यागी,विशाल यादव चंद्र सैन आदि उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments