नित्य संदेश ब्यूरो
जोधपुर। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी द्वारा ‘कुनबा बढ़ाओ अभियान’ को नई दिशा देते हुए पहली बार महिला मोर्चा का गठन किया गया। समिति ने रुकसाना सैफी, जोधपुर को नियुक्ति पत्र देकर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर रुकसाना सैफी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी और समाज हित व महिला सशक्तिकरण के लिए मजबूती से काम करूंगी। इस मौके पर जोधपुर से पार्षद शाहीन बेगम, रफीक अंसारी ने उनका स्वागत किया। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव मौ० सलीम सैफी, नसीम आलम, डॉ० नवाब सैफी, अनवार सैफी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


