Homeउत्तर प्रदेशमेरठनवमी पर संपन्न हुई शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़

नवमी पर संपन्न हुई शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नवरात्र के अवसर पर शिवसेना (यूबीटी) की ओर से लगातार नौ दिन तक निकाली गई श्री दुर्गा माता दौड़ का समापन नवमी पर हुआ।

दौड़ जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय से प्रारंभ होकर कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पर दुर्गा आरती के साथ संपन्न हुई।

दौड़ में शिव सैनिकों ने ‘दुर्गा माता की जय’, ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ और ‘हिन्दू धर्म की जय’ के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य हिन्दुत्व की शक्ति को जगाना और मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि देश और धर्म की रक्षा के लिए समाज में शौर्य और पराक्रम का संचार हो।

यात्रा में अवनीश आर्य, आकाश कन्नौजिया, सनी प्रधान, विरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, नेहा कौशिक, मदन सक्सेना, राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments