Homeउत्तर प्रदेशनिकाह को आसान बनाएं, फिजूल रस्मों का खात्मा करें : जमीयत उलेमा

निकाह को आसान बनाएं, फिजूल रस्मों का खात्मा करें : जमीयत उलेमा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जमीयत उलेमा शहर मेरठ की मुहिम ‘आओ! शादी सुन्नत के मुताबिक करें’ के तहत इस्लाह-ए-मुआशरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मस्जिद अबूबक्र, बांस वाली, मकसूद अली चौक, बागपत गेट में हल्का बागपत गेट के तत्वावधान में हुआ। अध्यक्षता मुफ्ती जुनैद साहब अध्यक्ष जमीयत उलेमा मेरठ ने की, जबकि संचालन मुफ्ती फहीम साहब उपाध्यक्ष ने किया। आगाज कारी मुजफ्फर साहब की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। मुख्य वक्ता मुफ्ती बिलाल साहब, नाजिम इस्लाह-ए-मुआशरा ने निकाह की अहमियत बताते हुए शादी-ब्याह में प्रचलित फिजूल रस्मों, दिखावे और फिजूलखर्ची से बचने और सुन्नत के मुताबिक सादगी से निकाह करने की अपील की।

महासचिव मुफ्ती मुहम्मद अरशद साहब कासमी ने गैर-शरई रस्मों को खत्म करने के लिए अमली कोशिशों पर जोर दिया, वहीं अध्यक्ष मुफ्ती मुहम्मद जुनैद साहब कासमी ने नई नस्ल की दीनी तालीम के लिए मकतबों को मजबूत करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का समापन शेख सलाहुद्दीन साहब की दुआ पर हुआ। इस दौरान कारी अनवार, मौलाना सालेम, मुफ्ती हिफ्जुर्रहमान रशीदी, मुफ्ती जका-उर-रहमान सहित बड़ी ताद में लोग मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments