नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस एवं स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई में संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान राहुल कुमार, विजय सक्सेना, विजय कुमार और नितिन कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी सहित कुल 10 वाहन बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी कर कैंट क्षेत्र के पुराने खंडहरों में छिपा देते थे और बाद में उन्हें या उनके पार्ट्स को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 250/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। सभी अभियुक्त शातिर किस्म के हैं और इन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।


