नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। केंद्रीय जमीयत एहल ए हदीस के नाज़िम मौलाना हारून सनाबली को सऊदी सरकार की ओर से विशेष तोहफा प्रदान किया गया। मौलाना हारून सनाबली सोमवार देर शाम सऊदी अरब से मेरठ लौट आए। मौलाना हारून ने बताया कि वह सऊदी प्रिंस सलमान बिन अब्दुल अजीज के बुलावे पर सऊदी अरब उमरा यात्रा पर गए थे। वहां उन्हें सऊदी सरकार की तरफ से गिलाफ ए काबा का टुकड़ा बतौर सम्मान दिया गया।


