Homeउत्तर प्रदेशमेरठदायमपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

दायमपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। माता रमाबाई एजुकेशन ट्रस्ट दायमपुर के तत्वावधान में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके सामान्य ज्ञान को मजबूत करना रहा।

माता रमाबाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा पांचवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 350 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में की गई, जिसमें 6 से 9 व 10 से 12वी के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत का इतिहास, संविधान, विज्ञान, वर्तमान घटनाएं और महापुरुषों के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मैडल व प्रशस्ति पत्र के साथ संविधान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर और माता रमाबाई के विचार आज भी हमें शिक्षा के महत्व की याद दिलाते हैं। इस दौरान संदीप बंसवाल, सचिन, विकास, राजवीर, प्रदीप, अनिल, दिनेश बंसवाल, रेशपाल, अरुण बंसवाल, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments