Homeउत्तर प्रदेशमेरठ27 साल की दीवानगी ने दिलाई अलग पहचान, शॉप्रिक्स मॉल में मनाया...

27 साल की दीवानगी ने दिलाई अलग पहचान, शॉप्रिक्स मॉल में मनाया सनी देओल का जन्मदिन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सात अजूबों में शामिल ताजमहल जिस तरह भारत की खूबसूरती और वास्तुकला की पहचान है, उसी तरह मेरठ भी अपने गौरवशाली इतिहास, राजनीतिक हस्तियों और बड़े कारोबारियों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। इसी मेरठ की एक और पहचान बन चुके हैं जूनियर सन्नी उर्फ राजीव। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल के प्रति इनकी दीवानगी किसी मिसाल से कम नहीं है। दुनिया इन्हें राजीव से ज्यादा जूनियर सन्नी के नाम से जानती है।

27 साल के जुनून की कहानी

जूनियर सन्नी की ये पहचान एक-दो दिन में नहीं बनी। इसके पीछे करीब 27 साल की मेहनत, लगन और अपने पसंदीदा अभिनेता के प्रति बेइंतहा जुनून है। सनी देओल की तरह दिखना, उनकी तरह चलना-बोलना और उनके डायलॉग्स को जीना – राजीव ने इस जुनून को ही अपनी पहचान बना लिया। आज आलम ये है कि मेरठ में राजीव का नाम आते ही जुबां पर जूनियर सन्नी का नाम खुद-ब-खुद आ जाता है। उनकी इसी सच्ची दीवानगी का ही नतीजा था कि उन्हें एक दिन अपने चहेते अभिनेता सनी देओल के साथ मशहूर ‘द कपिल शर्मा शो’ में आमने-सामने आने का मौका मिला। वो पल जूनियर सन्नी के वर्षों के जुनून और संघर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुआ।

शॉप्रिक्स मॉल में धूमधाम से मनाया जन्मदिन

इसी दीवानगी की एक झलक मंगलवार को मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में देखने को मिली। यहां जूनियर सन्नी ने अपने आइडल सनी देओल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान मॉल में मौजूद लोगों ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर सन्नी की कहानी सिर्फ एक अभिनेता के प्रशंसक होने की कहानी नहीं है, बल्कि ये कहानी है कि कैसे 27 साल तक एक जुनून को जिंदा रखकर एक आम आदमी मेरठ जैसे शहर में अपनी एक अलग और खास पहचान बना सकता है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments