Homeउत्तर प्रदेशमेरठएडीजी जोन भानु भास्कर का थाना रोहटा दौरा, परिवार विवाद निवारण क्लिनिक...

एडीजी जोन भानु भास्कर का थाना रोहटा दौरा, परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एडीजी जोन भानु भास्कर ने सोमवार को थाना रोहटा का दौरा किया। इस दौरान डीआईजी मेरठ, एसएसपी मेरठ एवं पुलिस उपाधीक्षक अपराध ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

मेरठ। एडीजी जोन ने डीआईजी, एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों के साथ थाना रोहटा में परिवार विवाद निवारण क्लिनिक का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, भोजनालय एवं बैरक का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान साफ-सफाई रखने और थाने में प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के दौरान थाना रोहटा में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें एडीजी जोन ने सर्व-संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने वृक्षारोपण किया और ग्राम पहरियों से वार्ता कर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments