Homeस्वास्थ्यसर सैयद की यौमे पैदाइश पर जन कल्याण समिति सम्मानित

सर सैयद की यौमे पैदाइश पर जन कल्याण समिति सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

अलीगढ़। सर सैयद दिवस के अवसर पर मोहम्मद अली फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जन कल्याण समिति को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समिति को यह सम्मान मशहूर उद्योगपति हाजी ज़हीर द्वारा प्रदान किया गया।

जन कल्याण समिति लंबे समय से गरीब, जरूरतमंद, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण, गर्म कपड़े व कंबल वितरण, मेडिकल हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर, गर्मी में शरबत वितरण और गरीबों के इलाज में सहयोग जैसे कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और समाजसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने मोहम्मद अली फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद अली का आभार व्यक्त किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments