Homeउत्तर प्रदेशमेरठएमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त...

एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments