HomeUncategorizedगायब युवती का सुराग नहीं, थाने में धरने पर बैठकर बारामदी की...

गायब युवती का सुराग नहीं, थाने में धरने पर बैठकर बारामदी की मांग

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव से गायब हुई युवती के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा युवती न मिलने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुरुवार को पीड़ित पिता के साथ दर्जनों ग्रामीणों थाने मे धरने पर बैठकर हंगामा किया। वही थाना प्रभारी केदार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों और थाना प्रभारी केदार सिंह मे जमकर नोकंझोंक भी हुई। बाद मे लोगों ने पुलिस को युवती की बरामदगी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। वही पुलिस द्वारा युवती की जल्द बरामदगी के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पाँच दिन पूर्व अचानक लापता हो गई थी। पीड़ित माँ ने थाने में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लापरवाही के चलते युवती को तलाश नहीं कर पाई। जिससे परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ गया। गुरुवार को पीड़ित परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने के अंदर पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस पर मामले में खानापूर्ति करने का आरोप भी लगाया पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने कुछ समय बाद एसओ केदार सिंह थाने मे पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों के बीच पहुँचे, और उनसे बात की।

इस बीच ग्रामीणों थाना प्रभारी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। काफ़ी जहदो जहद के बाद धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का समय युवती की बरामदगी का देते हुए कहा की अगर इस समय मे युवती की बरामदगी का देते हुए कहा कि अगर इस समय मे बरामदगी नहीं हुई तो थाने पर फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा जल्द युवती की बरामदगी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।

भारतीय किसान यूनियन स्वाभिमान के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में हुए धरने में अंशुल त्यागी, पुनीत त्यागी, हिमांशु विक्की त्यागी, सोनू त्यागी, सतेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस मामले मे थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी मे तरमीम कर नामज़द मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवती को तलाश कर लिया जाएगा। जिस पर ग्रामीण पीढ़ी शांत होकर वापस लौट गए

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments