
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश में दिलशाद चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, रॉबिन गुर्जर और रविंद्र चौधरी आदि प्रमुख रहे।
सभी नेताओं ने दिलशाद चौहान के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी।


