HomeUncategorizedमेरठ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 40 निरीक्षक-उपनिरीक्षक इधर से उधर

मेरठ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 40 निरीक्षक-उपनिरीक्षक इधर से उधर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनहित एवं प्रशासनिक समायोजन के दृष्टिगत जनपद में तैनात 40 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक समयपाल सिंह को खरखौदा से कोतवाली, अतुल कुमार सिंह को देहलीगेट से टीपीनगर, मुकेश कुमार चौहान को पुलिस लाइन से दौराला, पंकज कुमार सिंह को कोतवाली से किठौर, अरुण कुमार मिश्र को टीपीनगर से सरधना, सुमन कुमार सिंह को दौराला से कंकरखेड़ा, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को मवाना से मुण्डाली, गौरव कुमार विश्नोई को जानी से सिविल लाइन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

इसी क्रम में महावीर सिंह को साइबर थाने से मेडिकल, हरिओम सिंह को मेडिकल से साइबर, पूनम कुमारी को फलावदा से निरीक्षक अपराध सिविल लाइन भेजा गया है। निरीक्षक सुबोध कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनुप सिंह और शैलेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।

उपनिरीक्षकों में अजय अवाना को थानाध्यक्ष खरखौदा, अजय शुक्ला को परतापुर से लोहियानगर, अरुण भाटी को सिविल लाइन से नौचन्दी, विशाल कुमार को लिसाड़ीगेट, सुमित तोमर को एएचटीयू, गौरव सिंह को फलावदा, दुष्यन्त कुमार को हस्तिनापुर, रामप्रकाश को सदरबाजार, अजयदीप को जानी, देवेन्द्र कुमार मिश्र को मवाना, विजय कुमार को लालकुर्ती, हरेन्द्रपाल सिंह को रेलवे रोड, राहुल कुमार को देहलीगेट, कृष्ण कुमार को सरूरपुर और मानवेंद्र सिंह को परतापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों का भी तबादला किया गया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments