
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और उत्तर प्रदेश चुनाव आयुक्त के आदेश पर आज विशेष मतदाता अभियान के तहत उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय खैर नगर, अहमद रोड मेरठ में मतदाता सूची वाचन कार्यक्रम हुआ।
भाग संख्या 275, 274 और 273 के बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान लगभग 22 युवा-युवतियों ने नए वोट के लिए फॉर्म भरकर जमा कराए, जबकि लगभग 5 मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए परिजनों ने आवेदन किया और 2 लोगों ने संशोधन के लिए फॉर्म भरा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद व प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा महमूद इकबाल कस्सार, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड 65 हाजी आरिफ अंसारी, शादाब यूनुस अंसारी, बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना, दीपक बीएलओ आदि उपस्थित रहे।


