HomeUncategorizedएमआईईटी में एचआर कॉन्क्लेव 1.0, छात्रों को दिए करियर के महत्वपूर्ण सुझाव

एमआईईटी में एचआर कॉन्क्लेव 1.0, छात्रों को दिए करियर के महत्वपूर्ण सुझाव

अजय चौधरी

नित्य संदेश, मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में शनिवार को एचआर कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन किया गया। इसकी थीम कॉलेज की पढ़ाई से नौकरी तक, युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कॉरपोरेट जगत की जरूरतों, रोजगार के अवसरों और करियर की तैयारी के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम में इंस्टा पावर लिमिटेड की हेड ऑफ ह्यूमन रिसोर्स पारुल जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एआई फ्रेंडली रिज्यूमे बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट करती हैं। ऐसे में छात्रों को अपने रिज्यूमे में सही की-वर्ड्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे चयन की संभावनाएं बढ़ सकें। केलर एशिया बीयू के मानस भट्टाचार्य ने कहा कि सफलता के लिए केवल प्रतिशत ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि कौशल और ज्ञान की भी अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी स्किल्स विकसित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वैलोरेगा की नेहा सेठी, सिंगर इंडिया लिमिटेड के अनुज कुमार भाटिया, एचआर सलाहकार हनीश दीवान, स्पिनी की मुस्कान जैन, प्रीसिएंट के विजय गिरी और मानस भट्टाचार्य ने अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने रोजगार की बदलती जरूरतों, व्यक्तित्व विकास, करियर निर्माण और शिक्षा व उद्योग के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट डायरेक्टर (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) मोहन प्रसाद ने किया। एमआईईटी के कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और कॉरपोरेट क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप उनके कौशल को विकसित करना है। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप पंत, रोहित अग्रवाल, मोहन प्रसाद और अजय चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र  मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments