HomeUncategorizedजीटीबी एकेडमी में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट 4 से

जीटीबी एकेडमी में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट 4 से

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अब 4 नवंबर से अंडर 19 वर्ग के मैच होंगे।

प्रतियोगिता में सब जूनियर और जूनियर वर्ग के मैच हो चुके हैं अब सीनियर वर्ग के मैच होंगे। इसकी शुरूआत 4 नवंबर से होगी। इसमें आठ टीइम प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर 19 वर्ग में आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें रुद्रा इंटरनेशनल, जीटीबी दिल्ली रोड, ऋषभ एकेडमी, ट्रांसलम, कुसुम पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों की टीम प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में अंडर 19 वर्ग का उद्घाटन मैच 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से होगा।

उन्होंने बताया कि स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा दिए जाने के उदे्श्य से इस टूर्नामेंट को कराया जा रहा है। पहली बार रंगीन पोशाक में इन मैचों का आयोजन हुआ और काफी संख्या में स्कूलों की टीम ने अंडर 10 से 14 और 15 से 17 साल वर्ग में प्रवेश किया और शानदार प्रदर्शन किया। अब अंडर 19 वर्ग में टीम खेलेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच में प्लेयर ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के अंत में सभी टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को भी विजेता व उपविजेता टीम के साथ सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट के आयोजन में प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित, प्रभा राव, इंद्रजीत सिंह, करन सिंह, ईएम स्पोर्ट्स, आर आर स्पोर्ट्स समेत आदि का विशेष योगदान रहेगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular

Recent Comments