
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज परिवार परामर्श केंद्र, मेरठ में काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें 7 वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में केंद्र में कुल 137 पत्रावलियां काउंसलर्स और प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। काउंसलर्स ने पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुनते हुए दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की और आपसी संवाद व समझ से रिश्ते को फिर से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। काउंसलिंग के बाद 7 दंपतियों ने आपसी सहमति से साथ-साथ रहने का समझौता किया। वहीं 12 पत्रावलियों को विभिन्न कारणों से बंद कर दिया गया, जबकि शेष 118 मामलों में अगली तारीख नियत की गई है।


