
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक नगर ने शहर के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता तथा समुचित सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


