
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से ग्राम गगोल परतापुर में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीर नारियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की पहल पर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कनिष्ठ सहायक माला, कल्याण कार्यकर्ता मनीष, आदित्य और शोकेन्द्र मौजूद रहे। करीब 25 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। कनिष्ठ सहायक माला ने चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह अनुदान, स्टाम्प ड्यूटी में छूट सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के अतुल शर्मा ने पूर्व सैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र भी बनाए।


