
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। फिल्म और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा Att Bande Film Production अब अपनी नई वेबसीरीज ‘रावण’ के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस की इस वेबसीरीज का पहला पार्ट आगामी 6 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
वेबसीरीज ‘रावण’ में मुख्य भूमिका में अभिनेता अमित हरश्रूप और राजीव काण्डपाल नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि वेबसीरीज की कहानी और लेखन की जिम्मेदारी अभिनेता राजीव काण्डपाल ने स्वयं संभाली है, जबकि इसका निर्देशन अमित हरश्रूप ने किया है।
इस वेबसीरीज को तैयार करने में अमित हरश्रूप और राजीव काण्डपाल ने काफी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय और रचनात्मक योगदान के जरिए इस प्रोजेक्ट को एक खास रूप देने का प्रयास किया है। ‘रावण’ का निर्माण Att Bande Film Production के बैनर तले किया गया है।
प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत के दौरान Att Bande Film Production House के CEO राहुल पासी और Managing Director मनीष सिंह (मनि) ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस लगातार नए और बेहतर कंटेंट के साथ दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘रावण’ की रिलीज के बाद भी दर्शकों को एक के बाद एक कई नए प्रोजेक्ट OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगे। प्रोडक्शन हाउस की योजना आने वाले समय में वेबसीरीज और फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक एल्बम भी रिलीज करने की है।
राहुल पासी और मनीष सिंह (मनि) ने उम्मीद जताई कि दर्शक ‘रावण’ को अपना प्यार और समर्थन देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि Att Bande Film Production आने वाले समय में मनोरंजन के क्षेत्र में नए प्रयोग करते हुए लगातार नए प्रोजेक्ट लेकर आता रहेगा।
अब दर्शकों को इंतजार है 6 नवंबर का, जब ‘रावण’ का पहला पार्ट OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी नई शुरुआत करेगा।


