
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जमीयत उलमा तहसील सरधना के तत्वावधान में मदरसा मिस्बाहुज़्ज़फ़र रोहासा में ब्लॉक दौराला की अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समाज सुधार, संगठनात्मक मजबूती, सद्भावना सम्मेलन, आसान निकाह, आदर्श मस्जिदों के प्रबंधन और युवाओं के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने और युवाओं को दीन से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल समद कासमी ने की और संचालन महासचिव मौलाना आकिल ने किया। यह बैठक मौलाना अब्दुल मोमिन महमूदी की सरपरस्ती में हुई।
इस दौरान मौलाना तसव्वुर, मौलाना मुजीब, मौलाना नदीम, कारी यूसुफ सहित बड़ी संख्या में उलेमा मौजूद रहे।


