नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कैंट विधानसभा के पल्लवपुरम मंडल में रुड़की रोड से ग्राम जटौली फाटक तक जाने वाले मार्ग के नाले पर सेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं और बधाई दी।
करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस सेतु से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।


